मधेपुरा: नई शिक्षा नीति और फीस वृद्धि के खिलाफ आइसा कार्यकर्ताओं ने बीएन मंडल विवि में किया प्रदर्शन
ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने बीएनएमयू का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गौशाला परिसर से प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे। जहां पहले से पुलिस जवान तैनात थे। पुलिस बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। आइसा नेताओं की मांग थी कि छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति से वार्ता हो।