मधेपुरा: पान-स्वासी महादलित संघ एक अक्टूबर को कलाभवन परिसर में देगा धरना, सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता
पान-स्वासी महादलित संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर आरक्षण खत्म करने के खिलाफ एक अक्टूबर को मधेपुरा कला भवन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मधेपुरा सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में धरना प्रदर्शन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।