सुसनेर: ग्राम नांदना में कुएं में कूदकर युवक ने दी जान, सिविल अस्पताल में किया गया पीएम
समीपस्थ ग्राम नांदना में पीरूलाल पिता देवीलाल मेघवाल ने गांव के ही हरिओम विश्वकर्मा के कुएं में कूद कद अपनी जान दे दी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सुसनेर लाया गया यहां पर डॉक्टर द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस मामले में सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।