सुसनेर: सोयतकला में क्षेत्रवासियों की खुशहाली को लेकर कलश यात्रा निकालकर 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का किया गया शुभारंभ
सोयतकला में क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर आज शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकालकर के 7 दिनी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया है। जिसमे बड़ी सँख्या में महिलाएं सिर पर गंगा जल से भरे कलश लिए शामिल रही। पहले दिन कथा स्थल पर दशो दिशाओं के देवी देवताओं की पूजा की गई। यहा प्रतिदिन राष्ट्रीय संत श्री हरिनारायण वैष्णव के द्वारा कथा का वाचन करेंगे।