सुसनेर: डोंगर गांव के समीप जांच चौकी पर वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली, ड्राइवरों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
NH पर ग्राम डोंगरगांव के समीप MP-RJ की सीमा पर परिवहन विभाग की एकीकृत जांच चौकी पर वाहन चालकों से अवैध वसूली किये जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। ट्रक चालकों से टैक्स के नाम पर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके है। ऐसे में इस वसूली का शिकार हुए वाहन चालकों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की हैं।