सुसनेर: ग्राम कलजास में अज्ञात कारणों के चलते जेसीबी मशीन में लगी आग, नप की दमकल ने पाया घटना पर काबू
ग्राम कजलास में अज्ञात कारणों के चलते जेसीबी मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते जेसीबी मशीन धु-धु कर जलने लगी। इस घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद सुसनेर के कर्मचारी गुमान कलोसिया दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार करके आग को बुझाकर घटना पर काबू पाया है। इस घटना में कोई जनहानि नही हुई किंतु पीड़ित जेसीबी मालिक का लाखो रुपये का नुकसान हो गया है।