सुसनेर: सुसनेर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 'खेल प्रशिक्षण शिविर' का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को सुसनेर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत की गई जिसका शुभारंभ TI गगन बादल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को जीवन में खेलों का महत्व समझाते हुए खेलों के क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी प्रदान की।