खंडवा: खंडवा में नए अपर कलेक्टर क्षितिज शर्मा ने संभाली प्रशासन की कमान
विदिशा से स्थानांतरित होकर खंडवा आए नवागत अपर कलेक्टर क्षितिज शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही खंडवा में अपर कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया पूरी हुई।