खंडवा: पानी के बहाव पर खूनी विवाद! क्रिकेट बैट से पड़ोसी पर हमला, सिर में लगे टांके, खंडवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी के भंडारिया गांव में पानी के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घर के आंगन में पानी आने को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति पर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला कर दिया गया।