कोचाधामन के तीन वार्डों में जनसुनवाई, बिजली-पानी समेत कई समस्याएं सामने आईं
कोचाधामन। कुट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 8, 10 और 4 में क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली के तार बदलने, ट्रांसफार्मर लगाने, नल-जल योजना में मोटर चालक को दो माह से वेतन नहीं मिलने से पानी आपूर्ति बाधित होने, बांध व सड़क निर्माण तथा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्याएं रखीं।