झुनकी प्लस टू विद्यालय में एसीएस भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
टेढ़ागाछ। मटियारी पंचायत स्थित झुनकी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की योजना से एसीएस भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक तौसीफ आलम ने किया। विधायक ने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सबदर हुसैन अंसारी, रफीक, नौशाद, तौफीक व महमूद आलम सहित ग्रामीण मौजूद रहे।