किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में माननीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद महोदय ने विद्युत, कृषि, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, नदी कटाव, ICDS, पैक्स, आवास योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं तत्परता से कार्य करने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
जनसेवा, विकास और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
#Kishanganj #Dighalbank #DrMohammadJawedAzad #जनसेवा #विकास #जनहित