रफीगंज: रफीगंज शहर के कलाली मोड़ पर मारपीट मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रफीगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ पर मारपीट एवं लूटपाट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में राजा बिगहा निवासी राजू चौधरी (45) एवं वार्ड संख्या 11 चौधरी गली निवासी अभिषेक कुमार (22) शामिल हैं। मंगलवार रात्रि 9 बजे थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि कांड संख्या 434/26 में सात लोगों को नामजद किया गया है।