गोपालगंज: बड़हरा गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग, माले ने मार्च निकाला
गोपालपुर थाना अंतर्गत बड़ाहरा गांव में बीते 18 दिसंबर को पुलिस की तरफ से ग्रामीणों पर पथराव करने का आरोप लगाकर 88 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी की गई। तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही 24 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर किया गया। घटना के बाद पुलिस पर गलत तरीके से ग्रामीणों पर प्राथमिकी करने व फंसाने का आरोप लगाते हुए शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया।