गोपालगंज: छोटका बढेया गांव में रास्ते के विवाद में एक व्यक्ति पर लोहे के रॉड से किया गया हमला, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के छोटका बढ़ेया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई।जिसमें एक व्यक्ति पर लोहे के रड से हमला कर जख्मी कर दिया गया।जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।जहाँ इलाज चल रहा है।इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।