गोपालगंज: कररिया गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट, दो लोग घायल, डायल 112 की पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह 11:00 बजे मारपीट हो गई। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।