गोपालगंज: बंजारी मोड पर पुलिस ने छापेमारी कर 31 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप से नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 31 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।वहीं गिरफ्तार दोनों महिला तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे दी है