रूपवास: शहीद सरमन सिंह को पुण्यतिथि पर नमन, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बलिदान को किया याद
गहनौली मोड़ पर शहीद सरमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान शहीद की पत्नी आशा देवी और पुत्र वरुण प्रताप, कुलदीप व रूपेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।