भंडरा: भंडरा में सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से रांची-लोहरदगा मुख्य पथ एक घंटे जाम, बाल-बाल बची कई जिंदगियां
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में शनिवार सुबह करीब 9 बजे रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब भंडरा टीवीएस शोरूम के समीप सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पुराना पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ के सड़क पर गिरते ही रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा