दिनांक 14 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले भलुनी भवानी महोत्सव एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राज द्वारा दिनारा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी धाम का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग, बैठने एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भलुनी भवानी धाम जिले का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल है। महोत्सव का आयोजन भव्य, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए।
वहीं, छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संपर्क मार्ग एवं पेयजल की व्यवस्था समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। गहरे पानी एवं संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने महोत्सव एवं छठ पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए महोत्सव एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 9, 2026