छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।
आगामी छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पहुंच पथ एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने, खतरनाक घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रशिक्षित गोताखोरों, आपदा मित्रों एवं एसडीआरएफ की टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराएं।
निरीक्षण के दौरान मेयर श्रीमती अनीता राम, नगर आयुक्त श्री गौतम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।
#छठपूजा2026 #ChhathGhatInspection #highlightsシ゚ #CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 9, 2026