आगामी छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पहुंच पथ एवं श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें तथा खतरनाक घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित गोताखोरों, आपदा मित्रों एवं एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि छठ महापर्व स्वच्छ, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
#छठमहापर्व #छठपूजा2026 #SamastipurAdministration #DM_Samastipur #ChhathPuja #ChhathGhatInspection #SafeChhath #SwachhChhath #CMSamrat #bihar #highlightsシ゚
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 9, 2026