Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

नेहरू के 12 साल अंधेरी रात, मोदी के 12 साल चमकता सूरज- अनिल विज #AnilVij #NarendraModi #ModiGovernment #Nehru #BJP #HaryanaPolitics #PoliticalStatement #BreakingNews #HaryanaNews #IndiaPolitics #LatestUpdate #KhabarnamaHaryana

Haryana, India | Jun 11, 2026

MORE NEWS

*आपसी कहासुनी के चलते 22 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने के मामले में 02 आरोपी काबू।*

*कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 पिस्तौलनुमा लाइटर बरामद।*

*गुरुग्राम : 24 जून 2026*

▪️ दिनांक 22.06.2026 को पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि पचगांव होटल के पास एक युवक के साथ मारपीट की गई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

▪️ मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि घायल युवक उपचार हेतु सिविल अस्पताल, सैक्टर-10, गुरुग्राम में भर्ती है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर घायल व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 22.06.2026 को वह कार्य समाप्त करके अपने घर जा रहा था तथा पचगांव होटल पर पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान वहां आए *कपिल निवासी गांव फाजिलवास* तथा *दीपक निवासी गांव कुकड़ोला* सहित अन्य युवकों ने उसके साथ कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद *पिस्तौलनुमा लाइटर* से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे चोट लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.06.2026 को वारदात में शामिल 02 आरोपियों को थाना मानेसर के अधिकार क्षेत्र से काबू किया गया। आरोपियों की पहचान *1. कपिल निवासी गांव फाजिलवास, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा 2. दीपक निवासी गांव कुकड़ोला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई।

▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों की शिकायतकर्ता के साथ आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद *पिस्तौलनुमा लाइटर* से शिकायतकर्ता के सिर पर वार किया था।

▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी कपिल व दीपक के विरुद्ध *मारपीट से संबंधित 01 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में* पहले भी अंकित है।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया *01 पिस्तौलनुमा लाइटर* बरामद किया गया है।

▪️ आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

*आपसी कहासुनी के चलते 22 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने के मामले में 02 आरोपी काबू।* *कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 पिस्तौलनुमा लाइटर बरामद।* *गुरुग्राम : 24 जून 2026* ▪️ दिनांक 22.06.2026 को पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि पचगांव होटल के पास एक युवक के साथ मारपीट की गई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ▪️ मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि घायल युवक उपचार हेतु सिविल अस्पताल, सैक्टर-10, गुरुग्राम में भर्ती है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर घायल व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 22.06.2026 को वह कार्य समाप्त करके अपने घर जा रहा था तथा पचगांव होटल पर पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान वहां आए *कपिल निवासी गांव फाजिलवास* तथा *दीपक निवासी गांव कुकड़ोला* सहित अन्य युवकों ने उसके साथ कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद *पिस्तौलनुमा लाइटर* से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे चोट लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.06.2026 को वारदात में शामिल 02 आरोपियों को थाना मानेसर के अधिकार क्षेत्र से काबू किया गया। आरोपियों की पहचान *1. कपिल निवासी गांव फाजिलवास, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा 2. दीपक निवासी गांव कुकड़ोला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई। ▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों की शिकायतकर्ता के साथ आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद *पिस्तौलनुमा लाइटर* से शिकायतकर्ता के सिर पर वार किया था। ▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी कपिल व दीपक के विरुद्ध *मारपीट से संबंधित 01 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में* पहले भी अंकित है। ▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया *01 पिस्तौलनुमा लाइटर* बरामद किया गया है। ▪️ आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Uklana, Hissar | Jun 24, 2026

चेनत में पानी को लेकर बवाल, आंसू गैस का हुआ प्रयोग

चेनत में पानी को लेकर बवाल, आंसू गैस का हुआ प्रयोग

Uklana, Hissar | Jun 23, 2026

रात 12 बजे :::::: पुलिस आने की सूचना पर रात में सड़कों पर उतरा पूरा चानोत गांव,

गाव में कराई मुनादी, गलियों व सड़को पर जूटे ग्रामीण

रात 12 बजे :::::: पुलिस आने की सूचना पर रात में सड़कों पर उतरा पूरा चानोत गांव, गाव में कराई मुनादी, गलियों व सड़को पर जूटे ग्रामीण

Uklana, Hissar | Jun 23, 2026

हांसी में देर रात रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, पुलिस का हुजूम क्या संकेत करता है , कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं ,किस बात को लेकर बैठक हो रही

हांसी में देर रात रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, पुलिस का हुजूम क्या संकेत करता है , कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं ,किस बात को लेकर बैठक हो रही

Uklana, Hissar | Jun 23, 2026

03 प्रेस नोट 22.06.2026
टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश

पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

03 प्रेस नोट 22.06.2026 टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Uklana, Hissar | Jun 22, 2026