तेज आंधी से गिरे बिजली पोल और क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त कराने की मांग, सांसद ने लिखा पत्र
बस्ती। जिले में तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होकर गिर गई हैं। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी ने मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण विभाग-बस्ती को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीमें भेजने की मांग की है। उन्होंने गिरे हुए पोल हटाकर नए पोल लगाने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का अनुरोध किया है। सांसद ने जनहित में कार्यवाही शीघ्र कराने पर जोर दिया।
Basti, Basti | Sep 28, 2026