*बस्ती: महिला थाना प्रभारी बस्ती शालिनी सिंह को मिला गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक*
*जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 28 सितंबर 2026*
* पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* एवं सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा उन्हें *गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अति उत्कृष्ट सेवा पदक* के पदक-चिह्न से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसपी बस्ती ने इंस्पेक्टर शालिनी सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर शालिनी सिंह ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने में जो भूमिका निभाई है, वह पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायक है।
समारोह के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक ने स्वयं शालिनी सिंह की वर्दी पर पदक-चिह्न लगाया।
आपको बताते चलें कि महिला थाना प्रभारी के रूप में उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से जुड़े मामलों में बेहद संवेदनशीलता के साथ काम किया है। थाने पर आने वाली हर पीड़िता की समस्या को वे खुद सुनती हैं और त्वरित निस्तारण कराती हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया है। दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों में उनकी सख्त कार्रवाई से पीड़ित महिलाओं को न्याय मिला है। अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के कारण वे जनपद में महिला पुलिसिंग का चेहरा बन गई हैं। उनके नेतृत्व में महिला थाने की कार्यशैली में बड़ा सुधार देखा गया है। वे युवा महिला आरक्षियों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं। यह अति उत्कृष्ट सेवा पदक उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदार सेवा का प्रमाण है। बस्ती पुलिस को उन पर गर्व है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 28, 2026