बस्ती : छात्र-छात्राओं को दी गई पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी
*जनपद बस्ती, 28 सितंबर 2026* - उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व मा. जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद में स्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, बस्ती में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को *पॉक्सो अधिनियम-2012* के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गई, जिससे कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न कर सके या उसका शिकार न होने पाए।
उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य *योगेश कुमार शुक्ल*, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी *अनिल कुमार*, प्रभारी सचिव जि0वि0से0प्रा0 *शुभम द्विवेदी* व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण *देवेन्द्र कुमार*, न्यायिक अधिकारी *पीयूष कुमार* व *आभा रानी* द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में विस्तृत और सही जानकारी प्रदान की गई।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 28, 2026