*बस्ती: समूह सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मानदेय 15000 करने और स्थायी नियुक्ति की मांग*
*जनपद बस्ती, 28 सितंबर 2026।* स्वयं सहायता समूह की समूह सखी कैडर, *विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर, जिला बस्ती* की सैकड़ों समूह सखियों ने आज जिलाधिकारी बस्ती को मांग पत्र एवं ज्ञापन सौंपा।
नारे लगाते हुए समूह सखियों ने *"नारी एकता जिंदाबाद"* के साथ अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। *"जिला अधिकारी के समक्ष मांग पत्र एवं ज्ञापन, समूह सखियों की स्थायी नियुक्ति एवं वेतन वृद्धि"*
*ज्ञापन में मुख्य मांगें —*
*1. स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।*
*2. मानदेय में वृद्धि —* वर्तमान ₹2000 प्रतिमाह को बढ़ाकर *₹15,000 प्रतिमाह* किया जाए।
*3. नियमित मासिक भुगतान —* मानदेय कई बार 6 महीने बाद एक साथ मिलता है, इसे हर महीने नियमित रूप से दिया जाए।
*4. सीधे व्यक्तिगत बैंक खाते में भुगतान —* CLF/ग्राम संगठन के खाते की बजाय सीधे समूह सखी के निजी खाते में भुगतान हो।
*5. Android मोबाइल फोन की सुविधा —* ऑनलाइन कार्य बढ़ गए हैं, जिन सखियों के पास फोन नहीं है उन्हें फोन या डिजिटल सुविधा दी जाए। *6. डिजिटल प्रशिक्षण, इंटरनेट/डेटा सुविधा —* तकनीकी अभाव में कार्य प्रभावित न हो इसके लिए प्रशिक्षण और सुविधाएं दी जाएं।
* जिला अध्यक्ष पूजा राजभर सुहेल देव भारतीयों समाज पार्टी की अगवाई में दिया गया ज्ञापन प्रमुख रूप से मौजूद रही शकुंतला देवी, सुनीता गौतम, विद्या वती, सुशीला देवी, मीरा, रेशमा देवी, हेमा देवी, पिंकी देवी, कुसुम देवी, सुनीता चौधरी* सहित विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर की समस्त समूह सखियां मौजूद रही
समूह सखियों ने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से स्वयं सहायता समूहों के कार्य कर रही हैं, लेकिन कम मानदेय और अनियमित भुगतान से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 28, 2026