Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
updatesthenirmal
'इनका जनाधार नहीं, इन्हें बीजेपी ने जितवाया, सांसद चंद्रशेखर पर बसपा सुप्रीमो ने पहली बार बोला हमला.. #बसपा #चंद्रशेखर #trending
Basti, Basti
| Sep 28, 2026
#बसपा
#चंद्रशेखर
#trending
MORE NEWS
2027 चुनाव में कायस्थ पार्टी क्या बढ़ाएगी BJP की टेंशन, बस्ती में देखिए क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष....
Basti, Basti | Sep 28, 2026
*बस्ती: महिला थाना प्रभारी बस्ती शालिनी सिंह को मिला गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक* *जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 28 सितंबर 2026* * पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* एवं सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा उन्हें *गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अति उत्कृष्ट सेवा पदक* के पदक-चिह्न से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी बस्ती ने इंस्पेक्टर शालिनी सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर शालिनी सिंह ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने में जो भूमिका निभाई है, वह पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायक है। समारोह के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक ने स्वयं शालिनी सिंह की वर्दी पर पदक-चिह्न लगाया। आपको बताते चलें कि महिला थाना प्रभारी के रूप में उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से जुड़े मामलों में बेहद संवेदनशीलता के साथ काम किया है। थाने पर आने वाली हर पीड़िता की समस्या को वे खुद सुनती हैं और त्वरित निस्तारण कराती हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया है। दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों में उनकी सख्त कार्रवाई से पीड़ित महिलाओं को न्याय मिला है। अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के कारण वे जनपद में महिला पुलिसिंग का चेहरा बन गई हैं। उनके नेतृत्व में महिला थाने की कार्यशैली में बड़ा सुधार देखा गया है। वे युवा महिला आरक्षियों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं। यह अति उत्कृष्ट सेवा पदक उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदार सेवा का प्रमाण है। बस्ती पुलिस को उन पर गर्व है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 28, 2026
*बस्ती: समूह सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मानदेय 15000 करने और स्थायी नियुक्ति की मांग* *जनपद बस्ती, 28 सितंबर 2026।* स्वयं सहायता समूह की समूह सखी कैडर, *विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर, जिला बस्ती* की सैकड़ों समूह सखियों ने आज जिलाधिकारी बस्ती को मांग पत्र एवं ज्ञापन सौंपा। नारे लगाते हुए समूह सखियों ने *"नारी एकता जिंदाबाद"* के साथ अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। *"जिला अधिकारी के समक्ष मांग पत्र एवं ज्ञापन, समूह सखियों की स्थायी नियुक्ति एवं वेतन वृद्धि"* *ज्ञापन में मुख्य मांगें —* *1. स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।* *2. मानदेय में वृद्धि —* वर्तमान ₹2000 प्रतिमाह को बढ़ाकर *₹15,000 प्रतिमाह* किया जाए। *3. नियमित मासिक भुगतान —* मानदेय कई बार 6 महीने बाद एक साथ मिलता है, इसे हर महीने नियमित रूप से दिया जाए। *4. सीधे व्यक्तिगत बैंक खाते में भुगतान —* CLF/ग्राम संगठन के खाते की बजाय सीधे समूह सखी के निजी खाते में भुगतान हो। *5. Android मोबाइल फोन की सुविधा —* ऑनलाइन कार्य बढ़ गए हैं, जिन सखियों के पास फोन नहीं है उन्हें फोन या डिजिटल सुविधा दी जाए। *6. डिजिटल प्रशिक्षण, इंटरनेट/डेटा सुविधा —* तकनीकी अभाव में कार्य प्रभावित न हो इसके लिए प्रशिक्षण और सुविधाएं दी जाएं। * जिला अध्यक्ष पूजा राजभर सुहेल देव भारतीयों समाज पार्टी की अगवाई में दिया गया ज्ञापन प्रमुख रूप से मौजूद रही शकुंतला देवी, सुनीता गौतम, विद्या वती, सुशीला देवी, मीरा, रेशमा देवी, हेमा देवी, पिंकी देवी, कुसुम देवी, सुनीता चौधरी* सहित विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर की समस्त समूह सखियां मौजूद रही समूह सखियों ने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से स्वयं सहायता समूहों के कार्य कर रही हैं, लेकिन कम मानदेय और अनियमित भुगतान से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 28, 2026
बस्ती - स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बड़ी पहल *जनपद बस्ती, 28 सितंबर 2026।* स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दृष्टिगत सोमवार को *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र का व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उनके साथ *अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता* सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* और *EO अंगद गुप्ता* ने नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने वेस्ट टू वंडर पार्क एवं RRR सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे कचरा प्रबंधन और अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि कचरा प्रबंधन सिर्फ नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, यह हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। वेस्ट से बेस्ट बनाने की पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कबाड़ से बने मॉडल बच्चों के लिए प्रेरणा हैं और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में मददगार हैं। वहीं *EO अंगद गुप्ता* ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। RRR सेंटर पर पुराने कपड़े, किताबें और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को रीयूज किया जा रहा है, जिससे कचरे की मात्रा कम हो रही है। नगर पालिका को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 10 में लाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए 50 से अधिक स्थानों पर अलग-अलग डस्टबिन लगाए गए हैं। इस दौरान शहर के बच्चों एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने स्वच्छता बनाए रखने, अपने आसपास गंदगी न फैलाने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। बच्चों को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाने की योजना पर भी जोर दिया गया और सबसे स्वच्छ वार्ड को पुरस्कृत करने की घोषणा जल्द की जाएगी। निरीक्षण के बाद वेस्ट टू वंडर पार्क में *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* और *EO अंगद गुप्ता* सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साथ बैठकर ‘चाय पर चर्चा’ भी की। इस दौरान स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने, नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने को लेकर आपसी चर्चा की गई। स्वच्छता ऐप के माध्यम से नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसका भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। यह स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक लगातार चलेगा। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 28, 2026
बस्ती : छात्र-छात्राओं को दी गई पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी *जनपद बस्ती, 28 सितंबर 2026* - उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व मा. जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद में स्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, बस्ती में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को *पॉक्सो अधिनियम-2012* के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गई, जिससे कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न कर सके या उसका शिकार न होने पाए। उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य *योगेश कुमार शुक्ल*, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी *अनिल कुमार*, प्रभारी सचिव जि0वि0से0प्रा0 *शुभम द्विवेदी* व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण *देवेन्द्र कुमार*, न्यायिक अधिकारी *पीयूष कुमार* व *आभा रानी* द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में विस्तृत और सही जानकारी प्रदान की गई। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 28, 2026
तेज आंधी से गिरे बिजली पोल और क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त कराने की मांग, सांसद ने लिखा पत्र बस्ती। जिले में तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होकर गिर गई हैं। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी ने मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण विभाग-बस्ती को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीमें भेजने की मांग की है। उन्होंने गिरे हुए पोल हटाकर नए पोल लगाने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का अनुरोध किया है। सांसद ने जनहित में कार्यवाही शीघ्र कराने पर जोर दिया।
Basti, Basti | Sep 28, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त के बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला लोकतंत्र की रक्षा के लिये वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस- विश्वनाथ चौधरी बस्ती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में शास्त्री चौंक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार त्याग पत्र नहीं देते कांग्रेस का लोकतंत्र को बचाने के लिये चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी शास्त्री चौक पर एकत्र हुये और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फंूंकने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है। कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं और अब तो उनके आरोपों पर खुद दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने मुहर लगा दिया है। कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिये वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, डा. आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार और सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के प्रमुख की भूमिका के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन वह सरकार के इशारे पर काम कर रही है। मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है। अगर उसमें ही गड़बड़ी होगी तो चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले लगभग 10 महीनों में आयोग के विभिन्न कदमों एवं आदेशों पर 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की है। यह कोई छोटी बात नहीं है।रिपोर्ट के अनुसार, इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा आयोग के निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्त लगातार लिखित आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त उनकी सुन नहीं रहे। कांग्रेस भाजपा के इशारे पर हो रही वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से अनिल भारती, गिरिजेश पाल, डा. दीपेन्द्र सिंह, साधू शरन आर्य, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, मारूफ अली, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेशमणि त्रिपाठी, शौकत अली नन्हू, अनूप पाठक, लक्ष्मी यादव, सुनील पाण्डेय, नवीन कन्नौजिया, उमेश उपाध्याय, राम बचन भारती, अवधेश सिंह, ज्ञानदास, सुभाष चौधरी, डी.एन. शास्त्री, मंजू त्रिपाठी, वृजभान कन्नौजिया, उमेश उपाध्याय, जमील कादरी, रामधीरज चौधरी, सद्दाम हुसेन, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खान, लालजी पहलवान, अवनीश पाण्डेय, दूधनाथ पटेल, शुभम गांधी के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
Basti, Basti | Sep 28, 2026
गिरे पेड़ से रास्ता बाधित, ग्रामीणों ने प्रशासन से हटाने की मांग बस्ती। थाना सोनहा क्षेत्र के ग्राम उखड़ा में 26 सितंबर की शाम करीब 7 बजे सड़क पर पेड़ गिर गया। पेड़ नहीं हटाए जाने से रास्ता बाधित है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण विपिन यादव पुत्र शंभू प्रसाद यादव ने प्रशासन से गिरे पेड़ को जल्द हटाकर रास्ता सुचारु कराने की मांग की है। #बस्ती #सोनहा #भानपुर #उखड़ा #रास्ताबाधित #प्रशासन #ग्रामीणोंकीमांग #निर्मलअपडेट्स
Basti, Basti | Sep 27, 2026