कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: ग्राम नंदपुर में राजस्व बल ने जेसीबी चलाकर हटवाया अवैध अतिक्रमण
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS की जनसुनवाई में आवेदक श्री विनोद ओझा द्वारा ग्राम नंदपुर में परम्परागत रास्ते को अमरचंद झा, भगवानलाल झा, कपूरचंद झा द्वारा अवैध रूप से अवरुद्ध करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिससे उनके परिवार का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने जनसुनवाई में ही शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में राजस्व दल द्वारा मौके पर पहुंचकर राजस्व नक्शे से रूढ़िगत रास्ते का सीमांकन कर चूना लाइन डलवाई।
सीमांकन के तुरंत बाद राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन के माध्यम से रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटवाया, जिसके बाद वर्तमान में अवरुद्ध रूढ़िगत मार्ग ग्रामीणों के आवागमन हेतु सुचारू रूप से चालू हो गया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri