किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य द्वारा विकासखंड पोहरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयीन रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, वहीं अनियमितता पाए जाने पर तीन कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।
उप संचालक कृषि द्वारा ग्राम झिरी में संचालित कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की भनक लगते ही कई विक्रेता अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। ऐसे दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्टॉक एवं बिक्री रिकॉर्ड का ब्यौरा मांगा गया है।
निरीक्षण के दौरान पोहरी क्षेत्र में फसलों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे अपनी कृषि भूमि के समस्त खसरा नंबरों को फार्मर आईडी से अनिवार्य रूप से जुड़वा लें, ताकि भविष्य में उर्वरक (खाद) उठाव में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
#shivpuri
12 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026