लातेहार: विधायक रामचंद्र सिंह ने ईचाबार तीन मुहान से टिकुलियाटांड दो मुहान तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया
लातेहार सदर प्रखंड के धनकड़ा पंचायत अंतर्गत ईचाबार में तीन मुहान से टिकुलियाटांड दो मुहानतक सड़क की लंबाई कुल 2 किलोमीटर है ।निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार की सुबह 11:00 बजे होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को जर्जर सड़क की समस्या से बड़ा निजात मिलेगा ।