पटना ग्रामीण: पटना सिटी के अगमकुआं में बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम, भीड़ ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सौंपा
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पटना सदर ऑफिस के पीछे स्थित मोहल्ले में गुरुवार-शुक्रवार की आधाी रात करीब 1 बजे बच्चा चोर गिरोह का एक सदस्य 11 महीने के बच्चे को घर से चुराकर भाग रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।