पटना ग्रामीण: आनंदपुरी में किराए के मकान में युवती की जली हुई लाश मिली, पुलिस कर रही जाँच
गुरूवार शुक्रवार की आधी रात करीब 1 बजे एसके पुरी थाना क्षेत्र में मनोरमा अपार्टमेंट के पास मकान नंबर 40/B में मुजफ्फरपुर की संजना नामक युवती का शव मिला है। हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। संजना SSC में मेरिट लाकर पटना में जनवरी से तैयारी कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।