पटना ग्रामीण: दरभंगा में राहुल गांधी को रोके जाने की कोशिश पर कन्हैया कुमार ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा
गुरुवार की शाम 4:00 बजे सिटी सेंटर मॉल में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी को जाने की रोकने की कोशिश पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के बुलावे पर आए थे अगर वे छात्रों से बात कर ही लेते तो क्या बिगड़ जाता।