पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग से CM नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों और 166 डीलक्स बसों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे एक अणे मार्ग से 20 पिंक बसों और 166 डीलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बस में जाकर बस की सुविधाओं को पहले देखा और उसके बाद हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।