बड़गांव: नगर निगम ने देहली गेट चौराहे पर 41 दुकानों को किया सीज, नोटिस का जवाब नहीं देने पर की कार्रवाई
उदयपुर नगर निगम ने आज सुबह शहर के प्रमुख देहली गेट चौराहा पर कार्रवाई करते हुए 41 दुकानें सीज की हैं। इन दुकानदारों को पूर्व में नोटिस दिए थे, जिसके संबंध में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो निगम ने आज कार्रवाई की। नगर निगम की टीम आज सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची और वहां एक-एक कर 41 दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की।