बड़गांव: कार्मिक विभाग ने जारी की 65 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची, योगेश गोयल होंगे उदयपुर के नये एसपी
कार्मिक विभाग ने 65 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूची में उदयपुर में नए एसपी के पद पर आईपीएस योगेश गोयल को नियुक्त किया है, जो वर्तमान में जयपुर शहर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव को पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में डीसीपी पूर्व के पद पर लगाया गया है। गोयल पूर्व में उदयपुर में डीएसपी रह चुके है।