तिलहर/शाहजहांपुर
====
पग्धार शोभायात्रा में
उमड़े हजारों श्रद्धालु।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
मां दुर्गा के नौ स्वरूप के साथ पग्धार शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर तथा हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
नगर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित देव स्थान मंदिर से वार्षिक मां दुर्गा पग्धार यात्रा पूजा कमेटी की देखरेख में निकाली गई।शोभायात्रा में भगवान शिव की भस्म आरती,भगवान गणेश,मां दुर्गा के नौ स्वरूप विशेष आकर्षण आकर्षक का केंद्र रहे।शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर भक्तों ने जलधार छोड़कर प्रार्थना की और माता रानी के जयकारे लगाए।शोभायात्रा का जगह जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।नगर के तमाम मोहल्लों से होते हुए शोभायात्र देवस्थान मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
मंदिर परिसर में मां दुर्गा का हवन पूजन हुआ,जिसमें भक्तों ने आहुतियां देकर मनौतियां मांगी और देर रात तक भंडारा चला।इस दौरान सौरभ गुप्ता रवि,सभासद सत्येंद्र सिंह,राम सुशील प्रजापति,सुभाष शुक्ला,बीके दीक्षित,उमाशंकर तिवारी,कृष्ण मुरारी कुशवाहा,कन्हैयालाल कश्यप,रामनिवास मौर्या,शेरबहादुर कुशवाहा,सचिन राठौर आदि आयोजन में मौजूद रहे।
सुरक्षा मद्देनजर कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र भारी पुलिस बल सहित शोभायात्रा संपन्न होने तक मौजूद रहे।