तिलहर/शाहजहांपुर
====
जनकल्याण से सब
कुछ संभव: मिश्र।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का नगर में हुआ स्वागत।
भाजपा किसान मोर्चा के नव मनोनीत क्षेत्रीय मंत्री पुर्णेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष आकाश तिवारी के अपने दलबल के साथ प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया।नगर के पूर्वी तिराहे पर युवा नेता ऋषभ गंगवार और राम लखन कुशवाहा ने माला पहनकर स्वागत किया।नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी स्थित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ भानु प्रताप मिश्र के आवास पर पहुंचे क्षेत्रीय मंत्री और जिला अध्यक्ष का समाज के लोगों ने स्वागत किया।नव निर्वाचित क्षेत्रीय मंत्री और जिला अध्यक्ष को भानु प्रताप मिश्र ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि राजनीति में ब्राह्मण समाज को स्थान दिलाने के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने क्षेत्रीय मंत्री और जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा की जन कल्याण और समाज सेवा से ही सब कुछ संभव।इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष शीलेंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट,सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।