तिलहर/शाहजहांपुर
====
लेखपाल पर लापरवाही
बरतने का लगाया आरोप।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के जिला सचिव ने एसडीएम से स्थानीय लेखपाल की शिकायत करते हुए पंचायत सहायक के द्वारा फसल क्षति सर्वे कराने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है।
संपूर्ण समाधान दिवस में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला सचिव क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी अखिलेश मिश्रा ने एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव को स्थानीय लेखपाल निधि गुप्ता पर मनमानी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच पड़ताल और कार्यवाही की मांग की है।अखिलेश मिश्रा ने एसडीएम को बताया कि उनका गांव नदी किनारे है जिसके चलते बरसात में फसल का काफी नुकसान हुआ है जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।स्थानीय लेखपाल निधि गुप्ता ने गांव में स्वयं में जाकर पंचायत सहायक से किसानों की फसल क्षति का सर्वे कराया है जिससे कई नाम छूट गए हैं।
जिला सचिव ने उप जिलाधिकारी से लापरवाही और मनमानी करने वाली लेखपाल की शिकायत करते हुए जांच पड़ताल कर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने फसल क्षति सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए जांच पड़ताल कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।