कायमगंज: कंपिल में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों के बीच मारपीट, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, 4 गंभीर घायल
पुरानी रंजिश को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि खेत से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है