भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने तीन वर्षों से फरार लूट और आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
भरगामा थाना पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर तीन वर्षों से फरार लूट व आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी नया भरगामा पंचायत निवासी 40 वर्षीय संजय राम,पिता परमेश्वरी राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर वर्ष-2022 में लूट एवं आर्म्स एक्ट केस भरगामा थाना में दर्ज कराया गया था।