भरगामा: एसपी के निर्देश पर भरगामा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान
अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से रविवार को शाम 4 बजे के करीब भरगामा पुलिस ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में भरगामा - बनमनखी सडक मार्ग मे डकैता बाडी व जिलेबिया मोड के निकट सघन वाहन जांच आभियान चलाया गया. जिससे इन सडकों पर वाहन चालको मे हडकंप मच गया.