भरगामा: जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र के नया भरगामा वार्ड संख्या 3 में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए. जिनमें एक पक्ष के 60 वर्षीय चंदेश्वरी राम की हालत गंभीर बताई जा रही है.