भरगामा: शंकरपुर में पुलिस और जनता के बीच जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में भरगामा थाना पुलिस के साथ जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों का जनसंवाद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बढ़ती चोरी की रोकथाम व आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्थानीय मुखिया उमेश कुमार यादव के द्वारा पुलिस और पब्लिक के बीच जनसंवाद करवाया गया।