भरगामा: भरगामा में कालाजार छिड़काव कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
शनिवार को सुबह 11 बजे से भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में कालाजार छिड़काव कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार ने किया. कार्यक्रम में मौजूद कर्मियों को कालाजार से संबंधित जानकारी दी गई.