पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प में सीएम नीतीश कुमार ने की 'आपका शहर आपकी बात' कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक
1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के संकल्प में नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा संचालित आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम की समीक्षा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में की गई। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।