पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र में चौक शिकारपुर ओवर ब्रिज पर ट्रॉली का चक्का टूटा, जाम लगा
मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में चौक शिकारपुर ओवर ब्रिज पर मैदा से भरे ट्रैक्टर की ट्रॉली का चक्का अचानक टूट गया। इस कारण ट्रैक्टर बीच पुल पर पलट गया। हादसे के बाद पुल पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। स्कूल जाने वाले बच्चों की बसें और अन्य यात्री वाहन जाम में फंस गए। स्थानीय लोगों ने बाईपास थाने और यातायात पुलिस को सूचना दी।