पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से बिहार STF और उड़ीसा पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधी को किया गिरफ्तार, ₹14 लाख नकद बरामद
बिहार एसटीएफ, ओडिशा पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित अंतर्राज्यीय अपराधी राजीव रंजन उर्फ मुन्ना को आलमगंज थाना क्षेत्र से छापेमारी कर 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर 1:06 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से 14 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं।