पटना ग्रामीण: चार लाख रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 गिरफ्तार, अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई
सोमवार की देर रात करीब 11 बजे उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ के पास ये कार्रवाई की है। 2240 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई । जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बतायी जा रही है। एक महिंदा कार को भी जब्त किया गया है।